फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   akhilesh-ramgopal ki spa men wapsi pr jhume sapai

अखिलेश-रामगोपाल की सपा में वापसी पर झूमे सपाई

Sun, 01 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 01 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
akhilesh-ramgopal ki spa men wapsi pr jhume sapai
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
सियासी संग्राम थमने पर सपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इससे पहले चंदौसी में सपाइयों के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में नारेबाजी की गई और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


लखनऊ  में चल रहे सपा के सियासी संग्राम का जिले की सियासत पर शनिवार को असर रहा। घरों और दुकानों पर लोग टीवी देखने में व्यस्त रहे। संभल जिले में सपा के आम कार्यकर्ता सीएम अखिलेश यादव के साथ नजर आए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव का शनिवार की दोपहर निष्कासन रद होने की खबर मिलते ही सपाई झूम उठे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। 
विज्ञापन


प्रोेफेसर रामगोपाल यादव के करीबी राज्यसभा सदस्य जावेद अली खां, खाद्य एवं औषधि प्रशासन कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद और विधायक लक्ष्मी गौतम ने शुक्रवार को रात्रि में ही सीएम के साथ होने का एलान किया था। इसके चलते जिले के कार्यकर्ता शनिवार को सुबह से ही सीएम के लिए लामबंद थे। सीएम को पार्टी को निकाले जाने का विरोध कर रहे थे। दोपहर में जब निष्कासन वापस लिया गया तो कार्यकर्ता खुशी में झूम उठे। इस  बीच लखनऊ में मौजूद सांसद जावेद अली ने कहा कि प्रोफसर रामगोपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का निष्कासन वापस लेने से जनता और कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली के  नेतृत्व में कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद के घर पहुंचे। यहां उन्होंने सुहेल इकबाल को मिठाई खिलाई। बिट्टू वारसी, ताहिर तुर्की, साजिद  तुर्की, हरीश सागर, आशकार तुर्की, धीरज आर्य, अजय यादव, डा.मुस्तफा, जफर आदि मौजूद रहे।

कहीं दुआ तो कहीं हवन कर जताई खुशी
चंदौसी। सपा में मचे घमासान के बाद पार्टी से शुक्रवार को अखिलेश यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव को निकालने के बाद से कार्यकर्ता सकते में आ गए। स्थानीय स्तर पर अखिलेश के समर्थन में युवाओं में आक्रोश दिखा। अखिलेश यादव के पार्टी से निकाले जाने से नाराज युवाओं ने नारेबाजी की और बाद में सपा प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल सिंह और राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह के पुतले फूंके। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

उधर, शनिवार की दोपहर दोनों नेताओं का निष्कासन रद होने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने हवन, पूजन और दुआ कर पार्टी के मुखिया के परिवार में शांति के लिए प्रार्थना भी की। चंदौसी में समाजवादी युवजन सभा की ओर से शनिवार को एफआर रोड पर हुई बैठक में सपाई कुनबे में सुलह की खबर के बाद मिठाई बांटकर खुशी जताई। तनवीर कुरैशी, मतीन नवाज, अभिषेक त्यागी, महफूज आजमवादी, सुहैल कुरैशी, अनस मलिक, मोईन अंसारी, रामकुमार शर्मा, प्रशांत वार्ष्णेय, खालिद मोहम्मद, अनीस कुरैशी, मुजीब अली, अफजाल, गुड्डू यादव, राहुल यादव, पंकज पाल रहे।

समाजवादी पार्टी के नगराध्यक्ष महमूद अख्तर के नेतृत्व में निर्णय पर खुशी जताई गई। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की ओर से शनिवार का मालगोदाम रोड स्थित जिलाध्यक्ष अब्दुल रऊफ शेरी के प्रतिष्ठान पर हवन और दुआ की गई। हवन में असीम अग्रवाल, कमल बंसल, योगेंद्र सिंह, छेदालाल पाल, सुरेंद्र यादव, राजकुमार जाटव रहे। समाजवादी कुनबे में अमनोअमान और सलामती के लिए दुआ के लिए हाथ उठे।

जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इफ्तेखार मोहम्मद ने कहा कि देश और प्रदेश भाईचारे और सद्भाव की बहुत आवश्यकता है। वाहिद हुसैन, अनीस कुरैशी, युनुस सैफी, हाजी सदाकत, मतीन नवाज, जाहिद शैरी, हाफिज फहीम नौशाही, रहीम शैरी, पप्पू खां, रियाजुल हसन, मोहम्मद जकी खां, मुशाहिद खां, यासीन सैफी, साबिर, रिजवान, शौकीन शेरी मौजूद रहे। आजमवादी युवा मंच के महफूज आजमवादी के तत्वावधान में भी अमनोअमान के लिए दुआ की गई।

शिवपाल और अमर सिंह का फूंका पुतला, नारेबाजी
चंदौसी। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में शनिवार को फव्वारा चौक पर शिवपाल सिंह का पुतला फूंकते हुए उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की। अमर सिंह को भी बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की। अरुण यादव, आशु खान, रोहित यादव, शिवम चौधरी, शुभम शर्मा, अजीत चौहान, अनुज वार्ष्णेय, अनमोल वार्ष्णेय, देशराज यादव मौजूद रहे। एसएम कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष ओमहरि अहीर उर्फ केशव यादव ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।


विवेक यादव, जितिन गौड़, सौरभ यादव, निशांत वार्ष्णेय, मोहति पाल, यीतेश्वर निखिल, विशाल यादव, दीपेंद्र सिंह मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष मुबश्शिर खान और पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेख इमरान गनी के नेतृत्व में अमर सिंह का पुतला फूंका गया। बबलू चौधरी, जीशान अंसारी, मुबारिक हुसैन, मतीन नवाज, असीम अग्रवाल, उमैर शम्सी, मोमिन अंसारी, साजिद कुरैशी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed