फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   akasmik sewayen thap to behal huye marij

आकस्मिक सेवाएं ठप हुईं तो बेहाल हुए मरीज

Wed, 21 Sep 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 21 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
संविदा  कर्मचारियों व डॉक्टरों के बाद अब नियमित सेवाएं देने वाले फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन भी हड़ताल पर चले गए। हड़ताली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद हो गईं। इसके चलते 500 से अधिक मरीज बैरंग लौट गए। उधर, देरशाम हड़ताल खत्म हो गई।
विज्ञापन



संविदा कर्मचारी व डॉक्टर सात सितंबर से नियमित होने की मांग को लेकर हड़ताल पर है। संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते सभी मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा था। किसी तरह डॉक्टर फार्मासिस्ट का सहारा लेकर कुछ मरीजों का उपचार कर  रहे थे। मंगलवार को नियमित सेवाएं देने वाले फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन भी हड़ताल पर चले गए। फार्मासिस्टों की हड़ताल करने पर जिले  में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह पटरी से उतर गई। सबसे अधिक परेशानी जिला  अस्पताल हुई।
विज्ञापन




फार्मासिस्ट और टेक्नीशियन पदोन्नति व सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग को लेकर मंगलवार से बेमियादी हड़ताल   शुरू की है। हड़ताल के पहले            दिन ही स्वास्थ्य सेवा पटरी से पूरी तरह उतर गई। जिला अस्पताल में तो इमरजेंसी सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए मंगलवार को ओपीडी बंद कर दी गई। एक भी मरीज का उपचार नहीं हो        पाया। डाक्टरों के बंद पड़े कक्षों को देख बैंरग लौटते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 जिला अस्पताल में हर दिन डॉक्टर पांच सौ मरीजों का उपचार करते थे। संविदा कर्मचारियों व डॉक्टरों की हड़ताल के भी लगभग तीन सौ मरीजों का उपचार किया जा रहा था। मंगलवार को लैब टेक्निीशियनों और फार्मासिस्टों हड़ताल के चलते एक भी मरीज का उपचार जिला अस्पताल में नहीं हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी एक डॉक्टर के पास मरीजों की लगी भीड़ थी। 
भीड़ देखकर ही कई मरीज लौट गए।  


पांच सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन 
चंदौसी। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल की। हड़ताल के दौरान फामर्प्तेसिस्ट, स्टाफ नर्स, नेत्र परीक्षण अधिकारी, लैब टैक्नेशियन, एक्सरे टैक्नेशियन, डार्क रूम सहायक समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह हड़ताल पर रहे। सामान्य चिकित्सा सेवाओं के साथ साथ हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं भी पूरी तरह ठप नजर आईं। 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश व्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया। वाईपी जवेशी, मुरलीधर आर्या, महेश चंद्र, अरुण गौतम, एमपी सिंह, अजय पाल सिंह, मोहन पाठक, ओमवती, कुलदीप, पूरनलाल, अनिल, अमित, गोपेश सारस्वत, हेमेश नाथ, शमीम अहमद ने पांच सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।



हादसे में घायलों का नहीं हुआ इलाज,लौटाया बैरंग
चंदौसी। संभल स्थित ससुराल से पत्नी को वापस ला रहे चंदौसी के मोहल्ला पजाया निवासी इसरार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। नगर के मोहल्ला पजाया निवासी  इसरार पुत्र रफ्फन अपनी पत्नी नाजमीन, बेटा शुएब, भाई समीर पुत्र तनवीर और बबलू के साथ बाइक से संभल से घर आ रहे थे। जनेटा बस स्टाप के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक पर सवार पांचों व्यक्ति घायल हो गए। इलाज के लिए ई रिक्शे से संयुक्त चिकित्सालय चंदौसी पहुंचे तो हड़ताल के चलते बैरंग वापस कर दिया। दर्द से कराह रहे घायलों को परिजन निजी चिकित्सक के क्लीनिक में लेकर गए। काफी मिन्नतों के बाद घायलों का इलाज शुरू हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed