फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ahilyabai renovated more than 3000 religious places: Dr. Vikas

अहिल्याबाई ने 3000 से अधिक धार्मिक स्थलों का कराया जीर्णोद्धार : डॉ. विकास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai renovated more than 3000 religious places: Dr. Vikas
संभल। शहर के एकता विहार काॅलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बताया कि अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में देश भर के 3000 से अधिक धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारत की सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने और उसे सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई। गोष्ठी में सबसे पहले लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि रानी अहिल्याबाई के शासन में मालवा में अपेक्षाकृत शांति, समृद्धि और स्थिरता थी। उनकी राजधानी महेश्वर को साहित्यिक, संगीत, कलात्मक और औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया गया था।
विज्ञापन

काशी, अयोध्या और केदारनाथ समेत कई स्थानों पर उनके द्वारा किए गए कार्य सनातन धर्म की मजबूती का प्रतीक हैं। उनके मुख्य योगदानों में से एक 12 ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ मंदिर है। जिसका जीर्णोद्धार महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि माता अहिल्याबाई के लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण ही उन्हें लोकमाता कहकर सम्मान करते हैं। उन्होंने धर्म जाति ओर लिंग से ऊपर उठकर न्याय, सेवा और कल्याण को सर्वोपरि रखा। इस दौरान पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह, हरिओम शर्मा, संतोष देवी, कुलदीप चाहल, ओमवीर सिंह, मंजू दिलेर, अर्जुन वाल्मीकि, डॉ. टीएस पाल, राखी सिरोही, विपिन राघव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed