फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After worshipping the Goddess on Navami, devotees hosted a feast for girls and presented gifts.

Sambhal News: नवमी पर देवी पूजन कर भक्तों ने कन्या भोज कराया, उपहार भेंट किए

Thu, 02 Oct 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 02 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
After worshipping the Goddess on Navami, devotees hosted a feast for girls and presented gifts.
चंदौसी के गांव बनियाखेड़ा स्थित मां दुर्गा मनोकामना मंदिर में दुर्गा नौमी पर कन्या भोज कराते श्
चंदौसी (संभल)। बुधवार को नवरात्र के नौवें दिन दुर्गा नवमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। घर-घर श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन और उपहार भेंट किए। देर शाम मंदिरों में भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


दुर्गा नवमी के अवसर पर बुधवार को महिलाओं ने भोर से ही हवन-पूजन किया। घरों में पूड़ी, हलवा, खीर और चना बनाकर कन्याओं को श्रद्धाभाव से परोसा गया। कई श्रद्धालुओं ने बाजार से दही-जलेबी और अन्य व्यंजन मंगवाकर कन्याओं को खिलाए। कन्या भोज के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने कन्या पूजन कर दान-दक्षिणा दी।
विज्ञापन

नगर के प्रमुख मंदिरों रामबाग धाम स्थित श्री सिद्धिदात्री नवदुर्गा मंदिर, कैथल गेट स्थित श्री गंगा देवी मंदिर, मौलागढ़ कंकाली मंदिर और सीता आश्रम स्थित बगिया वाली देवी मंदिर पर भक्तों की विशेष भीड़ उमड़ी। दिनभर मां के दर्शन और पूजन का क्रम चलता रहा। शाम होते-होते मंदिरों में भक्ति का माहौल चरम पर पहुंच गया। महिलाओं ने समूह में भजन-कीर्तन कर मां दुर्गा के गुणगान किए। देर शाम महाआरती में सैकड़ों की संख्या में देवी भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed