फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After two years, the customers gathered in the fair, the merchants were happy with the sale

दो वर्ष बाद लगे मेले में उमड़े ग्राहक, बिक्री से व्यापारी खुश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
After two years, the customers gathered in the fair, the merchants were happy with the sale
After two years, the customers gathered in the fair, the merchants were happy with the sale - फोटो : CHANDAUSI
दो वर्ष लगे गणेश चतुर्थी मेले में ग्राहकों के उमड़ने से व्यापारी खुश नजर आए। कहा कि कोरोना में सब कुछ बंद होने से काफी नुकसान हुआ था। मगर पाबंदी हटने पर लगे गणेश चतुर्थी मेले से रेल दोबारा पटरी पर दौड़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते 2020 व 21 में गणेश चतुर्थी मेले का आयोजन नहीं हुआ था। अब कोरोना पाबंदी हटने के बाद 29 अगस्त से गणेश चतुर्थी मेले का आयोजन हो चुका है। बुधवार को निकली रथयात्रा से मेले में रौनक बढ़ गई है। रथयात्रा देखने के लिए शहर के अलावा दूरदराज से एक लाख से अधिक पहुंचे। इसके अलावा हजारों की संख्या में लोगों ने मेले में खरीदारी कर झूलों का आनंद लिया। इन दुकानों पर पहुंच लोग खरीदारी कर रहे हैं जिससे व्यापारी भी खुश हैं।
विज्ञापन

कोरोना पाबंदी के चलते कहीं भी मेले का आयोजन नहीं हुए जिससे घर पर समय व्यतीत करना पड़ा। अब पाबंदी हटने के बाद मेले में दुकान लगाई है। बुधवार से बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल कुमार, रसोई का सामान, बरेली
हम मेलों में दुकान लगाते हैं। कोरोना पाबंदी के कारण मेले बंद थे। पाबंदी हटने के बाद मेलों का आयोजन प्रारंभ हो गया है। गणेश चतुर्थी मेले में अच्छी बिक्री होती है इसलिए इस मेले में जरूर दुकान लगाते हैं।
रहीस अहमद, जनरल स्टोर, मुरादाबाद
हमारा गणेश मेले में 12 वर्षों से खानपान का बड़ा स्टाल लग रहा है। हमारे पास 25 युवक कार्य करते हैं। कोरोना में सब कुछ बंद होने से काफी नुकसान हुआ था। मगर पाबंदी हटने पर दोबारा रेल पटरी पर धीरे-धीरे दौड़नी शुरू हो गई है।

अशोक कुशवाह, खानपान का स्टाल, इटावा
हमारी सीता रोड पर मिष्ठान की दुकान है। मेले को लेकर मिठाई की खासी बिक्री हो रही है। बुधवार को ही करीब 60 किलो बूंदी के लड्डू बिके थे। मेले के दौरान मिठाई की अच्छी बिक्री हो जाती है।
पुनीत शर्मा, सीता रोड, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed