फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After the relationship was fixed, the tahrir was given alleging demand of Bolero in dowry

रिश्ता तय होने के बाद दहेज में बोलेरो की मांग का आरोप लगाकर दी तहरीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
After the relationship was fixed, the tahrir was given alleging demand of Bolero in dowry
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में बोलेरो गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर युवक ने निकाह से पहले रिश्ता तोड़ दिया। युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जिद पर अड़े रहे। इस संबंध में युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता थाना क्षेत्र के ही गांव निवासी एक युवक के साथ तय किया था। बताया कि रिश्ते में करीब 35 लोग लड़की को देखने आए थे। जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्चा हुआ था। रिश्ते के समय एक बुलेट, तीन लाख रुपये व अन्य सामान दहेज में तय हुआ था। बुधवार को लड़की को जोड़ा पहनाने की रस्म पूरी होनी थी। इसमें युवती के परिजनों ने युवक पक्ष के लिए करीब सौ लोगों के खाने का इंतजाम किया था। बताया कि युवक के परिजनों का काफी इंतजार किया लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसी दौरान बिचौलिए का फोन आया और युवक की तरफ से दहेज में बुलेट की जगह बुलेरो गाड़ी की मांग की बात कही। जिस पर युवती के परिजन युवक के घर पहुंचे और युवक के परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि दहेज में बुलेरो गाड़ी की मांग पूरी न करने पर उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed