फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After the protest by women, the warrantee escaped from the police.

Sambhal News: महिलाओं के विरोध के बाद पुलिस से छूटकर भागा वारंटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
After the protest by women, the warrantee escaped from the police.
असमोली(संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव गौजनी मिलक में दिल्ली पुलिस ने पहुंचकर वारंटी को घर से पकड़ लिया। पुलिस वारंटी को लेकर चली तो महिलाएं दरवाजे पर खड़ी हो गईं। पुलिस से नोकझोंक करने लगीं। इस बीच वारंटी पुलिस से छूटकर दीवार कूदकर भाग गया। पुलिस वापस खाली हाथ लौट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गौजनी मिलक निवासी दानिश कई मुकदमों में दिल्ली में वांछित चल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस उसे पकड़ने के लिए घर पहुंच गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और लेकर चलने लगी। तभी घर की महिलाओं ने विरोध कर दिया। महिलाओं और पुलिस के बीच नोकझोंक होने लगी। महिलाएं घर के दरवाजे पर खड़ी हो गईं तो पुलिस ने हटने के लिए कहा। फिर भी महिलाएं नहीं हटीं। इस बीच मौका पाकर आरोपी दिल्ली पुलिस से छूटकर दीवार कूद कर भाग गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लवनीश चौधरी ने बताया की पुलिस को देखकर दानिश दीवार कूद कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed