फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After the Chintan Shivir in Prayagraj, Bhakiyu Tikait will hold a big protest at the district headquarters

Sambhal News: प्रयागराज के चिंतन शिविर के बाद जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करेगी भाकियू टिकैत

Wed, 15 Jan 2025 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 15 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
After the Chintan Shivir in Prayagraj, Bhakiyu Tikait will hold a big protest at the district headquarters

विज्ञापन

बहजोई। किसानों को अपनी समस्याओं के निस्तारण व अधिकारों को जागरूक बनाने के लिए भाकियू, टिकैत ने विकासखंड के गांव सुल्तानपुर में पंचायत की। इस बीच संगठन के विस्तार के लिए भी बातचीत की गई। इस दौरान किसानों ने कहा कि प्रयागराज में चिंतन शिविर के बाद संगठन जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करेगा।

मंगलवार को पंचायत में भारतीय किसान यूनियन, के प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शासन व प्रशासन की ओर से लगातार किसानों की अनदेखी की जा रही है। इससे किसानों में रोष है। बीते वर्षों में किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार की ओर से किसान विरोधी तीन कानून वापस लिए गए थे। अब सरकार नई कृषि नीति बनाकर उन कानूनों को दोबारा लागू करना चाहती है। इसके कारण किसानों ने आक्रोशित होकर फिर से आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव ने कहा कि यदि अब भी केंद्र सरकार ने नई कृषि नीति को वापस नहीं लिया, तो पहले की तरह ही देश भर में आंदोलन होगा। आगामी 26 जनवरी को टैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद किसानों की समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। आगामी 15 से 18 जनवरी तक प्रयागराज संगम तट पर होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर के बाद जिला संभल के मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। वहीं खेत्रीय समस्याओं में खनन माफिया हावी हैं। छुटटा पशु किसानों की मुसीबत बन रहे है। कोटेदार की दुकान तक राशन नहीं उपलब्ध कराया जा रहा। विद्युत विजिलेंस किसानों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मंडल महासचिव मुकेश यादव समेत उदयवीर सिंह, महेश यादव, शिवनारायण सिंह व रामवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed