फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After the altercation, there was a fight between the processions and the employees of the petrol pump

कहासुनी के बाद बरातियों और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की बीच जमकर हुई मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
After the altercation, there was a fight between the processions and the employees of the petrol pump
संभल। बहजोई मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर कहासुनी के बाद बारातियों और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से खूब बेल्टें चलीं। लाठी-डंडे भी चले। यही नहीं, पथराव भी किया गया। इसमें कई लोगों को चोटें लगी हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देखकर लोग इधर-उधर भाग गए। किसी भी पक्ष ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर नहीं दी है। वहीं, घायलों ने निजी चिकित्सक से उपचार कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाडम सराय के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार को करीब शाम चार बजे सरायतरीन से निकली बरात गुजर रही थी। बताते हैं कि बराती आतिशबाजी कर रहे थे। पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी ने पंप के निकट आतिशबाजी न करने की बात कही तो बरातियों को बुरी लगी।
विज्ञापन

बरातियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेल्टें चलीं और पथराव हुआ। करीब आधा घंटे तक यह सब चलता रहा। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। जिसे देखकर मारपीट करने वाले लोग तितर-बितर हो गए। किसी ने भी पुलिस को कोई कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी है। पेट्रोल पंप स्वामी ने भी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed