फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After not selling the buffalo, the husband beat the wife and injured her

भैंस बेचने के रुपये न देने पर पति ने महिला को जमकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
After not selling the buffalo, the husband beat the wife and injured her
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली में भैंस बेचने के बाद रुपये न देने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना की तहरीर आठ लोगों के विरुद्ध कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

गांव करेली निवासी सैफुन ने रविवार को अपनी भैंस 40 हजार 200 रुपये में बेची थी। भैंस बेचने के बाद से ही पति महिला से रुपये की मांग करने लगा। महिला द्वारा रुपये न देने पर सोमवार की दोपहर दो बजे पति ने घर में ही लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को पति ने घर के बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब महिला का पुत्र गुलाम मोहम्मद घर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी दी। गुलाम मोहम्मद ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घायल का उपचार को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सैफुन का आरोप है कि उसका पति उसे भरण पोषण के लिए कोई पैसा नहीं देता। वह भैंस का दूध बेचकर अपना व परिवार का भरण पोषण करती है। रविवार को भैंस बेचने की जानकारी होने पर उसका पति रुपये मांग रहा था। जब रुपये नहीं दिए तो उसने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर आठ लोगों के विरुद्ध कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed