{"_id":"58b47e474f1c1b965e830e77","slug":"after-murder-of-engineer-citizen-of-india-affraid","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ और अपनों की खैरियत की फिक्र भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ और अपनों की खैरियत की फिक्र भी
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की नस्लीय हत्या ने वहां बसे भारतीयों को तो चिंतित कर ही दिया है, संभल सरायतरीन में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को भी बेचैन कर दिया है। सब अपनों की सुरक्षा के लिए दुआ कर रहे हैं और अमेरिका में गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। अपनों से फोन, ह्वाट्सएप आदि से कुशलता की जानकारी ले रहे हैं।
एक भारतीय की हत्या से जहां वे दुखी हैं। वहीं चाहते हैं कि भारत सरकार दूसरे देशों में भारतीयों के प्रति नस्लीय दुर्व्यवहार रोकने की कोशिश भी करे, हालांकि उन्हें वहां के सिस्टम पर भरोसा भी है। उनकी चिंता का सबसे बड़ा कारण- हत्या के बाद देश छोड़कर जाने की बात कहा जाना है। सरायतरीन और संभल के हैंडीक्राफ्ट निर्यातक और मैंथा उद्यमियों का कहना है कि, सरकार ऐसा करे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।
मुझे भरोसा...सब ठीक हो जाएगा
अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बाद मूल अमेरिकी नागरिकों का नजरिया दूसरे देशों के प्रति बदला हुआ है। कुछ लोग फ्रस्टेशन में आकर भारतीयों और दूसरे देशों के लोगों को निशाना बना रहे हैं पर मुझे अमेरिकी सिस्टम और भारत सरकार का स्टैंड देखने के बाद यकीन है कि वहां पर सब कुछ ठीक हो जाएगा। भारतीय प्रोफेशनल की सुरक्षा होगी। कारोबारी भी आसानी से आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
अंकुर अग्रवाल, मैंथा प्रोडक्ट के निर्यातक, चंदौसी।
... तो अमेरिका जाने से डरेंगे
ऐसी घटना ने मुझे हैरान किया है। अभी तक ऐसा कभी अमेरिका में नहीं हुआ। मुझे लगता है कि किसी न किसी गलतफहमी की वजह से भारतीय इंजीनियर हिंसा का शिकार हुआ है। लेकिन जो भी हुआ वह बेहद शर्मनाक है। इस घटना ने निर्यातकों को झकझोर दिया है। हमारे कई परिचित हैं जो अमेरिका आते जाते हैं। वे मानते हैं कि ऐसी घटनाएं भविष्य को प्रभावित करती हैं। अगर ऐसी घटना का दोहराव हुआ तो लोग अमेरिका जाने में डरेंगे। कमल कौशल वार्ष्णेय, हैंडीक्राफ्ट निर्यातक।
अब तो चिंता रहेगी
अमेरिका में इस तरह की घटना होने का अंदेशा कतई नहीं था। वहां पर लंबे समय से भारतीय रह रहे हैं और हिल-मिल गए हैं। अमेरिका की तरक्की में योगदान दे रहे हैं। लेकिन भारतीय इंजीनियर की हत्या ने हमें बड़ा झटका दिया है। अब कारोबार के सिलसिले में आने जाने पर भी चिंता रहेगी। मैं भारत सरकार और अमेरिकी सरकार से उम्मीद करता हूं कि वे सुरक्षा के लिए कदम उठाएंगे। हत्यारे पर कार्रवाई होगी।
दीपक गुप्ता, संभल, मैंथा एसोसिएशन के सचिव।