फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After hitting the bike, the tempo overturned uncontrollably, 11 injured

बाइक से टकराने के बाद टैंपो अनियंत्रित होकर पलटा, 11 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
After hitting the bike, the tempo overturned uncontrollably, 11 injured
बहजोई। बाइक से टकराने के बाद टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे टैंपो सवार दो मासूम समेत 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा गांव पाठकपुर के निकट हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम करीब चार बजे गांव पाठकपुर से जुनावई जाने वाले रास्ते पर निकलते ही बाइक टकराने से एक टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंपो में सवार सीताराम व प्यारेलाल निवासी गांव सादातबाड़ी कोतवाली बहजोई समेत नसीम पुत्र बन्नू निवासी संभल, देवी पुत्र चुन्नी, प्रेमवती, रामवती, सात वर्षीय बालक शिवा पुत्र महेंद्रपाल निवासी गांव जमालपुर थाना रजपुरा, आठ वर्षीय बालिका सलोनी पुत्री गोकिल निवासी गांव शाहपुर भूड़, ओमवती पत्नी भोजी, सत्यवती पत्नी साहब सिंह निवासी गांव कीरतपुर थाना धनारी तथा आमना पत्नी एहसान मोहम्मद निवासी गांव गढ़ी-बिचौला थाना धनारी घायल हो गए। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में नसीम, देवी, प्यारेलाल, ओमवती व आमना को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed