Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After Hathras accident, the committee removed the board from Bholebaba's ashram.

Sambhal News: हाथरस हादसे के बाद कमेटी ने भोलेबाबा के आश्रम से हटाया बोर्ड

Fri, 05 Jul 2024 06:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 05 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
After Hathras accident, the committee removed the board from Bholebaba's ashram.
नरौली संभल)। हाथरस हादसे के बाद बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर में चंदौसी-संभल मार्ग बने भोले बाबा उर्फ विश्व साकार हरि के आश्रम के बाहर लगा बोर्ड बृहस्पतिवार को अचानक हटा दिया गया। आश्रम कमेटी से जुड़े सराय सिकंदर निवासी महिलाल के पुत्र मेक सिंह ने बताया कि यह निर्णय कमेटी का है। इसलिए बोर्ड हटाने की जानकारी कमेटी ही दे सकती है।
विज्ञापन

कई वर्ष पहले बनियाठेर के सराय सिकंदर गांव के लोगों ने आपस में चंदा एकत्र कर भोलेबाबा उर्फ विश्व साकार हरि का आश्रम बनाया था। इस आश्रम में भोलेबाबा ने सत्संग भी किया था। इसके बाद चंदौसी में भी सत्संग हुआ था। कई हजार लोगों की भीड़ जुटी थी। सराय सिकंदर स्थित आश्रम में रविवार को अनुयायी जमा होकर सत्संग स्वंय करते हैं। कहा जाता है कि संभल जिले में भोले बाबा के कई हजार अनुयायी हैं जो आश्रम के दर्शन करने के लिए समय समय पर आते ही रहते हैं। इस आश्रम की देखभाल भी उनके अनुयायी ही करते हैं। हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में संभल की तीन महिलाओं की भी मौत हो गई थी। हादसे के बाद बृहस्पतिवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने आश्रम के बाहर लगा बोर्ड हटा लिया है। जबकि यह बोर्ड वर्षों से लगा था। कमेटी के पदाधिकारियों ने जवाब देने से इन्कार कर दिया। बनियाठेर थाना प्रभारी ने बताया कि बोर्ड हटाए जाने की जानकारी नहीं है। हम आश्रम पर गए भी थे। वहां कोई मिला नहीं। एहतियाती तौर पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed