फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: After getting divorce from husband, he had illicit relations with woman, now married another girl

संभल के युवक की करतूत: पति से तलाक दिलवाकर दिल्ली-हिमाचल घुमाया, विवाहिता से बनाए अवैध संबंध, अब दूसरी से शादी

Fri, 29 Sep 2023 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 29 Sep 2023 01:06 AM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके दूर के रिश्तेदार से बातचीत होने लगी। उसने झांसे में आकर पति से तलाक दिलवा दिया। इसके बाद शादी की बात कह अवैध संबंध बनाए। अब मारपीट कर दूरी बना ली।

विज्ञापन
Sambhal: After getting divorce from husband, he had illicit relations with woman, now married another girl
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कस्बा कुंदरकी के मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ साल पहले कस्बे के ही युवक से हुई थी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक उसका दूर का रिश्तेदार है। आरोपी ने उसके झांसे में लेकर उसके पति से करीब दो साल पहले तलाक दिलवा दिया।

विज्ञापन


उसे आश्वासन दिया कि वह उसके साथ निकाह कर लेगा। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली, हिमाचल के बद्दी व अन्य जगह पर अपने साथ रखा। उसके साथ संबंध बनाता रहा। आरोप है कि करीब चार माह पहले वह उसे हिमाचल में छोड़कर गांव आ गया था।
विज्ञापन


यहां पर आकर उसने दूसरी युवती से निकाह कर लिया। उसे नहीं बताया। इसके बाद वह उसके पीछे-पीछे उसके गांव पहुंच गई। वहां पता चला कि उसने निकाह कर लिया है। आरोपी की बहनों ने उसे घर से निकाल दिया और मारपीट की। इस मामले की शिकायत थाना कुढ़फतेहगढ़ में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर उस समय आरोपी ने जेल जाने से बचने के लिए निकाह करने का आश्वासन दिया। शिकायत वापस लेने पर आरोपी उसे बुलाकर उसे बिहार के भागलपुर ले गया। आरोपी वहां कुछ दिन रहा और फिर से निकाह करने से मना कर दिया। वहां से उसे धोखा देकर वापस आ गया।


वह आठ दिन पहले थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव में प्रेमी के घर पहुंची, तो वह घर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के परिजन कई दिन से उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed