{"_id":"626edadf02fba9152f214e74","slug":"after-eo-the-sword-of-action-hangs-on-je-accountant-and-two-employees-sambhal-news-mbd426623273","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ के बाद जेई जलकर, लेखाकार और दो कर्मचारियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ के बाद जेई जलकर, लेखाकार और दो कर्मचारियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद संभल में वर्ष-2016 में पांच वाहन खरीदने के नाम पर हुए घोटाले में तत्कालीन पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर कार्रवाई हो चुकी है। अब अन्य दोषी ठहराए गए जेई जलकर, लेखाकार और दो अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इससे खलबली मची हुई है।
नगर पालिका के पूर्व सभासद मुकेश शुक्ला ने 18 दिसंबर-2017 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर तत्कालीन पालिकाध्यक्ष कौसर अहमद पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। शासन के निर्देश पर तत्कालीन डीएम ने मामले की जांच कराई। जांच कमेटी ने माना कि पूर्व पालिकाध्यक्ष कौसर अहमद द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान वाहन खरीद में 80 लाख रुपये की धांधली की गई थी। साथ ही कौसर अहमद के साथ तत्कालीन अधिशासी अधिकारी राजकुमार गुप्ता के साथ जेई जलकर, लेखाकार, लेखा लिपिक और लिपिक को भी दोषी माना था। जनवरी में ईओ रामगोपाल की ओर से कौसर अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया चुका है। शुक्रवार को अब शासन की ओर से तत्कालीन ईओ राजकुमार को निलंबित किया गया है। वह वर्तमान में प्रयागराज के सहायक नगर आयुक्त हैं। इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि कई अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होनी तय है।
नगर पालिका परिषद में वाहनों की खरीद में वित्तीय अनियमितता सामने आने पर तत्कालीन ईओ को शासन स्तर से निलंबित किया गया है। बाकी जो कर्मचारी इसमें शामिल थे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
-कमलेश कुमार अवस्थी, अपर जिलाधिकारी व प्रशासक, नगर पालिका परिषद, संभल।