फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After distribution of paper, student came out of college to take pen, deprived of examination

पेपर बंटने पर छात्र पेन लेने निकला कॉलेज से बाहर, परीक्षा से वंचित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
After distribution of paper, student came out of college to take pen, deprived of examination
पेपर बंटने पर छात्र पेन लेने निकला कॉलेज से बाहर, परीक्षा से वंचित
विज्ञापन

छात्र अपने साथियों को लेकर पहुंचा कॉलेज, किया हंगामा
चंदौसी (संभल)। एसएम कॉलेज में विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान पेपर बंटने के बाद एक छात्र पेन लेने महाविद्यालय से बाहर निकल गया। वापस लौटने पर शिक्षकों ने छात्र को रोक लिया और उसकी कापी जमा कर सुबह आठ बजे घर भेज दिया। छात्र ने शिक्षकों से मिन्नतें कीं, मगर उसे परीक्षा कक्ष में नहीं भेजा गया। छात्र ने शिक्षकों पर धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया। सुबह 11 बजे छात्र अन्य छात्रों को लेकर महाविद्यालय पहुंचा और हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस तीन छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। वहां से छात्रों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएम कॉलेज में विश्वविद्यालय की परीक्षा संचालित हो रही है। पहली पारी की परीक्षा बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से दस बजे तक हुई। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे बीकाम द्वितीय वर्ष में ग्रुप बी का प्रथम पेपर था। छात्र नवनीत गिरि परीक्षा देने महाविद्यालय के विज्ञान भवन में स्थित कक्ष में पहुंचा। वहां शिक्षिका अनुराधा ने कक्षा में उपस्थित छात्र-छात्राओं को कापी व पेपर वितरण कर दिया। इसके बाद 7.25 बजे शिक्षिका से पानी पीने की बात कहकर कक्षा से बाहर निकल गया और महाविद्यालय से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद सुबह 7.40 बजे छात्र पुन: महाविद्यालय पहुंचा, तब उसे उपस्थित शिक्षक अजय प्रकाश, मीनाक्षी सागर व अन्य ने रोक लिया। जानकारी की तो छात्र ने बताया कि वह कक्षा में मौजूद शिक्षिका से पूछकर पेन लेने गया था। जब शिक्षिकों ने कक्ष में मौजूद शिक्षिका से जानकारी की तो पता चला कि वह पानी पीने की बात कहकर निकला है। इसके बाद शिक्षकों ने छात्र को कक्षा में नहीं जाने दिया और उसकी कापी कार्यालय में जमा करा दी। छात्र ने शिक्षकों से पेपर परीक्षा देने की इजाजत देने के लिए काफी मन्नतें कीं, मगर नियमों का हवाला देते हुए परीक्षा नहीं देने दिया गया।
विज्ञापन

छात्र को सुबह आठ बजे महाविद्यालय से घर भेज दिया गया। इसके बाद सुबह 11 बजे छात्र अन्य छात्रों को लेकर महाविद्यालय पहुंचा और हंगामा करने लगा। प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार भी मौके पर पहुंच गए और घटना से पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस तीनों छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर छात्रों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकाम का छात्र पानी पीने की बात कहकर महाविद्यालय के बाहर चला गया और 15 मिनट रुकने बाद पुन: कॉलेज के परीक्षा कक्ष में जा रहा था। वहां मौजूद शिक्षकों ने उसे रोक लिया। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी छात्र का कॉलेज से बाहर जाना प्रतिबंधित है। छात्र की कापी जमा कर घर भेज दिया गया।
डॉ. हेमंत कुमार, प्राचार्य, एसएम कॉलेज, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed