{"_id":"6a19f5d08505b856850fd608","slug":"after-complaining-to-the-police-the-women-were-beaten-up-after-entering-the-house-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129658-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुलिस से शिकायत करने पर घर में घुसकर महिलाओं को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुलिस से शिकायत करने पर घर में घुसकर महिलाओं को पीटा
विज्ञापन
जुनावई। गाली गलौज करने की तहरीर दिए जाने से नाराज लोगों ने शिकायतकर्ता के घर में घुसकर लोहे की राॅड एवं लाठी डंडों से पीट कर तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। घायलों का मेडिकल कराने के साथ ही पुलिस ने स मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बीती 25 मई को मिठनपुर गांव में मंजीत अपने परिवार के साथ घर बैठे हुए थे। रंजिश के चलते गांव के ही पांच लोग घर के अंदर घुस आए और परिवार के लोगों को गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसको लेकर मंजीत के चाचा चंद्रकेश द्वारा थाने में शिकायत की गई। थाना पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी तो आरोपियों ने 26 मई की शाम छह बजे घर में घुसकर महिला एवं पुरुषों के साथ लाठी डंडों तथा लोहे की राड से मारपीट कर दी। इसमें शिकायतकर्ता मंजीत सिंह की मां अमरवती, चाची सत्यवती, पिता सूरजराल सिंह घायल हो गए।
थाना पुलिस द्वारा तीनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। मंजीत सिंह की तहरीर के आधार पर गांव के ही रहने वाले चरण सिंह, ग्रीश कुमार, छत्रपाल, जीतू सिंह, मंगल सिंह सहित पांच आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नियति से हमला करने तथा अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद