फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After an hour of marriage, the girl gave birth to a son

शादी के एक घंटे बाद ही युवती ने दिया बेटे को जन्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:09 AM IST
सार

असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत ने प्रेमी युगल को मिलाया है।पंचायत के फैसले के बाद दोनों युवक युवती की बात सुनकर प्रेमी-युगल का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के साथ गांव में ही करवा दिया गया।उधर, शनिवार की शाम को दी युवती ने एक नवजात को जन्म दिया।

विज्ञापन
After an hour of marriage, the girl gave birth to a son

विस्तार

मढ़न (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत ने प्रेमी युगल को मिलाया है। हालांकि युवती के परिजन पंचायत के फैसले के खिलाफ थे, लेकिन बाद में उन्हें पंचायत का फैसला मानना पड़ा। प्रेमी युगल का निकाह मुस्लिम रीति रिवाजों के अनुसार कराया गया। उधर, शादी के कुछ घंटे बाद ही युवती ने एक नवजात को जन्म दिया।
विज्ञापन

दरअसल, गांव के ही एक युवक और युवती में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्हें यह संबंध नागवार गुजरा। उन्होंने युवती के बाहर आने जाने पर पाबंदी लगा दी। लेकिन इस पाबंदी के बावजूद प्रेमी युगल परिजनों से छिपकर मिलते रहे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी जब युवती के परिजनों को जानकारी हुई तो युवती के परिजनों ने गांव के जिम्मेदार लोगों से इसकी शिकायत की। जिसके बाद जिम्मेदार लोगों ने पंचायत बैठाई। दोनों पक्षों ने पंचायत में अपनी-अपनी बात रखी। पंचायत के फैसले के बाद दोनों युवक युवती की बात सुनकर प्रेमी-युगल का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के साथ गांव में ही करवा दिया गया। उधर, शनिवार की शाम को दी युवती ने एक नवजात को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed