{"_id":"664fc9fc90ea4f853c012844","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-he-brought-his-girlfriend-home-when-she-protested-he-committed-suicide-by-hanging-himself-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-110726-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पत्नी से विवाद के बाद प्रेमिका को घर लाया, विरोध किया तो फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पत्नी से विवाद के बाद प्रेमिका को घर लाया, विरोध किया तो फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के हल्लू सराय निवासी अंशुल (42) का शव बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे हल्लू सराय के बाहरी इलाके में स्थित टीले पर रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह कदम पारिवारिक विवाद के बाद उठाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
अंशुल के पिता दिनेश ने बताया कि उनके बेटे अंशुल की शादी बदायूं जिले के बिसौली निवासी रूचि के साथ करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी के साथ बिसौली में रहता था। दो दिन पहले पत्नी से विवाद कर सहारनपुर गया था। वहां से बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11.30 बजे संभल आया और साथ में एक युवती को भी लाया था। युवती को शादीशुदा होने की जानकारी हुई तो वह नाराज हो गई थी।
इसके बाद ही युवती के परिजनों से संपर्क कर उसके घर भेजने के प्रयास किए थे। इसी बात को लेकर बेटा खफा था और शाम को शव फंदे से लटका मिला है। बताया कि अंशुल अपनी पत्नी के अलावा तीन बेटी व एक बेटे को पीछे छोड़ गया है। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में आत्महत्या किए जाने की जानकारी सामने आई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।