{"_id":"68a78041b5431b272306ce28","slug":"after-a-dispute-with-her-sister-in-law-the-girl-jumped-into-the-ganga-divers-rescued-her-sambhal-news-c-204-1-chn1001-122363-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाभी से विवाद के बाद युवती ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाभी से विवाद के बाद युवती ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। घर में भाभी से कहासुनी के बाद एक युवती ने बृहस्पतिवार दोपहर नरौरा गंगा बैराज से गंगा नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती को गंगा से बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में युवती को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।
गुन्नौर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सुरमीला ने बृहस्पतिवार दोपहर नरौरा गंगा बैराज से गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों की नजर जब उस पड़ी, तो लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने गोताखोर पप्पू निषाद और गंगाराम की मदद ली। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बेहोशी की हालत में युवती को गंगा से बाहर निकाला।
युवती को परमाणु ऊर्जा केंद्र चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां सूचना पाकर परिजन भी आ गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर युवती को परिजन घर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह ने बताया कि युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका घर पर भाभी से विवाद हो गया था। इसके बाद गुस्से में आकर उसने यह कदम उठाया लिया।