फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After 26 hours, the body of a young man was found descending the Ganges, two and a half kilometers away.

26 घंटे बाद घटनास्थल ढाई किलोमीटर दूर गंगा उतराता मिला युवक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
After 26 hours, the body of a young man was found descending the Ganges, two and a half kilometers away.
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव साधुमणि गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान तीन युवक गहरे पानी में बह गए थे। दो युवक सुरक्षित बाहर निकल आए। तीसरे युवक का शव 26 घंटे के बाद घटनास्थल से ढाई किलोमीटर दूर टोड़नपुर के नजदीक गंगा उतराता मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी दिनेश कुमार (22) रविवार की सुबह नौ बजे परिवार के ही जतनवीर सिंह, ओमपाल व धर्मेंद्र कुमार के साथ साधुमणि गंगा घाट पर स्नान करने आए थे। जिसमें धर्मेंद्र कुमार गंगा किनारे पर ही स्नान करने लगा, जबकि दिनेश कुमार, जतनवीर व ओमपाल गंगा में गहरे पानी में जाकर स्नान करने लगे। जिस स्थान पर तीनों युवक स्नान कर रहे थे। जतनवीर और ओमपाल किसी तरह बच गए। दिनेश बह गया था। गोताखोरों व स्थानीय तैराक ने उसे शाम तक काफी तलाश किया था, पर उसका कोई पता नहीं चला था। दिनेश के परिजन उसकी तलाश गंगा किनारे करते रहे। सोमवार की सुबह 11 बजे जब दिनेश के परिजन तलाश कर रहे थे, तो घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर टोड़नपुर के पास दिनेश का शव गंगा किनारे झाड़ी में उलझा हुआ मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव गंगा से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए। दिनेश का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed