फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   After 18 hours, the bodies of the students found in the Ganges

18 घंटे बाद मिले गंगा में बहे छात्रों के शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
After 18 hours, the bodies of the students found in the Ganges
रजपुरा थाना क्षेत्र के हरिबाबा बांध गंगा घाट पर छात्रों के शव मिलने से पहले तलाश करते पीएसी के जव? - फोटो : SAMBHAL
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के हरिबाबा बांध स्थित गंगा घाट पर नहाने के दौरान बहे दोनों छात्रों का शव दूसरे दिन पीएसी के जवानों के प्रयास पर मिला। बृहस्पतिवार को पीएसी के जवानों ने सुबह सात बजे से लापता छात्रों की तलाश के लिए नदी में उतरे थे। छात्रों के शव मिलने की सूचना पर गमगीन परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया तो, रजपुरा थाने की पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव परिवार के सदस्यों को सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन

गाजियाबाद में स्थापित 41 वीं पीएसी बटालियन के जवान बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से गंगा नदी में बहे छात्रों की तलाश शुरू की। इस दौरान लापता विशाल (18) पुत्र अमरीश का शव घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर नदी के अंदर झाड़ियों में फंसा मिला। जबकि मुनेंद्र (17) पुत्र किशन यादव का शव नौ बजे के करीब घटनास्थल से 100 मीटर दूर नदी के अंदर मिट्टी के बीच दबा मिला।
विज्ञापन

बता दें बहजोई थाना क्षेत्र के किसौली गांव निवासी मोरध्वज अपने पुत्र कुनाल का मुंडन संस्कार कराने के लिए रजपुरा थाना क्षेत्र के हरिबाबा बांध स्थित गंगाघाट गए थे। मुंडन संस्कार के दौरान गंगाघाट पर भंडारा किया जाना था। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव के लोग छह ट्रैक्टर-ट्राली, कार और बाइकों में सवार होकर करीब 300 लोग गंगाघाट पर पहुंचे थे। लोग मुंडन संस्कार में व्यस्त थे, तो मोरध्वज का भतीजा मुनेंद्र और गांव निवासी विशाल, दुर्गेश और कौशल गंगा में नहाने के लिए उतर गए। तभी चारों युवक नदी में डूबने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए रस्सी फेंका, जिसे पकड़कर दुर्गेश और कौशल नदी से बाहर आ गए, लेकिन मुनेंद्र और विशाल तेज धारा में बह गए। परिजनों के अलावा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई लेकिन बुधवार की देर शाम तक कोई पता नहीं चला था। मृत मुनेंद्र कक्षा 10वीं और विशाल बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। गांव में दोनों छात्रों के शवों का अंतिम संस्कार शाम को कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed