फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Advocates will boycott the court of Naib Tehsildar Chandausi

Sambhal News: नायब तहसीलदार चंदौसी के न्यायालय का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Advocates will boycott the court of Naib Tehsildar Chandausi
चंदौसी। तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन की ओर से नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार निश्चय कुमार सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्यक्त किया। नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली से अधिकांश अधिवक्ता क्षुब्ध हैं। सभी ने एक मत होकर निर्णय लिया कि नायब तहसीलदार के न्यायालय का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अधिवक्तागण नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली को लेकर समस्त न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

तहसील चंदौसी के अधिवक्ता 13 अगस्त के बाद नायब तहसीलदार के न्यायालयों को छाेड़कर सभी न्यायालयों में कार्य करेंगे। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार के खिलाफ तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया। बैठक की अध्यक्षता भूपेंद्र कुमार गौड़ तथा संचालन सचिव राजेश कुमार ने किया। इस मौके पर नेमपाल सिंह, विजय पाल सिंह, शीश पाल सिंह, नैपाल सिंह, रामवीर मौर्य, महेश चंद्र भारती, मुकेश पाल सिंह, मोहम्मद शफीक, अली शेर खां, मोहम्मद खालिद सैफी, रितेश कुमार सिंह, हरीश चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed