{"_id":"6a1f3d396b6b22fc950a777a","slug":"advocates-son-found-hanging-in-bahjoi-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-136108-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहजोई में फंदे पर लटका मिला अधिवक्ता के बेटे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहजोई में फंदे पर लटका मिला अधिवक्ता के बेटे का शव
विज्ञापन
बहजोई। अधिवक्ता के बेटे प्रतीक गुप्ता (28) का शव घर के कमरे में पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। घटना मोहल्ला पुराना डाकखाना रोड स्थित किराए के मकान में हुई। दरोगा देवेंद्र सिंह के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला पुराना डाकखाना रोड पर किराए के मकान में एक युवक का शव पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ है। घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई, तो जानकारी हुई कि युवक चंदौसी के मोहल्ला सुभाष रोड का रहने वाला है।
हाल ही में वह अपने अधिवक्ता पिता प्रमोद गुप्ता के साथ बहजोई में किराए के मकान में रहता था। उसके भाई व मां मुरादाबाद में रहते हैं।
आसपास के लोगों का कहना था कि दोपहर के समय युवक को फोन लगाया तो उसने कॉल नहीं उठाई।
कई बार में भी जब युवक ने कॉल नहीं उठाई, तो घर पर जाकर देखा, तो मेनगेट अंदर से बंद था। इसके बाद, घर के दूसरे रास्ते से होकर युवक के कमरे तक गए, तो वहां युवक पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। वहीं, लोगों ने बताया कि वहीं, मृतक का भाई हिमांशु स्वास्थ्य विभाग में बहजोई में आरबीएसके टीम में ऑप्टोमेट्रिक्स के पद पर तैनात है।
युवक पिता के साथ बहजोई में रहता था। शेष सभी घर वाले चंदौसी के मोहल्ला सुभाष रोड में रहते हैं। दरोगा ने बताया कि मृतक के पिता से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि बेटा प्रतीक कलक्ट्रेट के सामने रेस्टोरेंट चलाता था।
विज्ञापन
युवक पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे वह कचहरी पर निकल गए थे, बेटा घर पर था। दोपहर बाद आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि बेटे ने फांसी पर लटक कर जान दे दी है। प्रभारी इंस्पेक्टर, राजीव कुमार मलिक ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।