{"_id":"67294092f2fc9442ef0157c4","slug":"advocates-roared-in-protest-against-ghaziabad-incident-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116102-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गाजियाबाद की घटना के विरोध में गरजे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गाजियाबाद की घटना के विरोध में गरजे अधिवक्ता
Tue, 05 Nov 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
संभल। गाजियाबाद की घटना को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने जिलेभर में विरोध-प्रदर्शन कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अधिवक्ताओं ने ज्ञापन देकर अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने और एसआईटी से जांच कराने की मांग की है।
संभल में जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शंकर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। मानव शृंखला बनाकर गुस्से का इजहार किया। कहा कि 29 अक्तूबर को गाजियाबाद में स्थित न्यायालय में सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर पुलिस ने लाठी चलाई। वहीं दूसरी ओर युवा अधिवक्ता एसोसिएशन के नेतृत्व में भी विरोध जताया गया। एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रविराज चाहल, सोनू गुप्ता, प्रणवदीप, मुख्तार फात्मा, सोनू सैनी आदि मौजूद रहे।
जिला न्यायालय के बाहर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया, डेढ़ घंटे लगा रहा जाम
चंदौसी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर चंदौसी बार एसोसिएशन के नेतृत्व में जिला न्यायालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। विरोध प्रदर्शन कर लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ बर्खास्त करने की मांग की। करीब डेढ़ घंटे तक अधिवक्ताओं रोष जताया। इस दौरान राहगीरों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
चंदौसी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद नजर कुरैशी ने कहा कि गाजियाबाद प्रकरण दुखद है। इसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद अधिवक्ता न्यायालय परिसर से नारेबाजी करते हुए शहीद भगत सिंह प्रतिमा तक पहुंचे। एसडीएम और सीओ को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सचिन गोयल, राजेश यादव, सुभाष पुजारी, सुभाष यादव, विक्रम चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर तहसील के अधिवक्ता तहसील का अवकाश होने के चलते विरोध प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने जिला न्यायालय परिसर पहुंचकर चंदौसी बार एसोसिएशन का समर्थन किया। तहसील बार एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहसील पर अवकाश था। इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ समर्थन किया।
00000000000
कलक्ट्रेट पर गरजे अधिवक्ता, डिप्टी कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
बहजोई। जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों गाजियाबाद प्रकरण के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर विनय मिश्र को सौंपा।अध्यक्ष हितेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बैठक आयोजित हुई। इसमें कहा कि गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ जो बर्बरता की गई है। वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लाठी चार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाए। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्च भी निकाला। अनिश्चितकाल के लिए कार्य से विरत रहने का निर्णय भी लिया गया है। इस दौरान प्रेमशंकर राणा, अर्जुन सिंह, देवेश कुमार, अमरीक यादव, नीरज यादव व पूनम सिंह आदि मौजूद रहीं। वहीं दूसरी ओर गुन्नौर बार वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान बार अध्यक्ष कैलाश यादव, सचिव हरिओम यादव, मनोज यादव, भानु प्रकाश यादव, शैलेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।