फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Advocates protest for not getting honorarium of amicus curiae

Sambhal News: न्यायमित्रों का मानदेय नहीं मिलने पर अधिवक्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Advocates protest for not getting honorarium of amicus curiae
चंदौसी। जिला न्यायालय में न्यायमित्र को मानदेय नहीं मिलने पर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि जब तक न्यायमित्रों के मानदेय का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक कोई न्यायमित्र न्यायालयों में कार्य नहीं करेगा। सोमवार को चंदौसी बार एसोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी द्वारा न्याय मित्रों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जब तक भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक कोई भी न्यायमित्र न्यायालय में न्यायिक कार्य नहीं करेगा। बताया कि कई बार जनपद न्यायाधीश के माध्यम से जिलाधिकारी से वार्ता की गई, लेकिन डीएम ने अभी तक 2017 से आज तक किसी भी न्यायमित्र के मानदेय का भुगतान नहीं किया है। ऐसी स्थिति में न्यायमित्रों द्वारा भविष्य में न्यायिक कार्य किया जाना संभव नहीं है। सोमवार को न्यायमित्रों के संबंध में अधिवक्ता भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय में धरना प्रदर्शन कर न्यायमित्रों के मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। इस अवसर पर तेजेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राजुल राघव, अंशु गुप्ता, सुरेश कुमार पाल, प्रदीप कुमार मिश्रा, रजनीश कुमार, नदीम अहमद, राजेश यादव, खुर्शीद कुरैशी, राम प्रकाश शर्मा, अनिल कुमार तुरैहा, बाबूलाल सक्सेना, रमेश चंद्र शर्मा, राजवीर सिंह, मोहम्मद सगीर सैफी, हरीश अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed