फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Advocates expressed anger by burning effigies

Sambhal News: अधिवक्ताओं ने पुतले फूंक कर किया आक्रोश व्यक्त

Wed, 06 Sep 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 06 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Advocates expressed anger by burning effigies
चंदौसी। बार एसोसिएशन चंदौसी के अधिवक्तागण मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे से ही जिला न्यायालय परिसर में इक्ट्ठा होना शुरू हो गए। सोमवार को ही अधिवक्ताओं ने मंगलवार व बुधवार की हड़ताल व धरना प्रदर्शन का प्रस्ताव न्यायालयों में भेज दिया था।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने सुबह ही पुतला तैयार कर नारे बाजी करते हुए धरना प्रदर्शन करने लगे। अधिवक्ताओं ने सुबह 11:30 बजे डीजीपी पुलिस व मुख्य सचिव का पुतला न्यायालय के बार रूम से निकालकर कचहेरी में घुमाया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने डंडों व लातों से पुतलों को मारा। पुतले फुकने की सूचना पर कोतवाली पुलिस जिला न्यायालय में सुबह से ही ड्यूटी पर तैनात हो गई। पुलिस को लगा कि अधिवक्ता पुतले लेकर शहर में घुमेंगे और पुतले का दहन शहर में ही किसी स्थान पर करेंगे। इसके मद्देनजर कोतवाल सत्येंद्र सिंह पवार पुलिस बल के साथ न्यायालय के गेट पर पुतला फूंकने तक खड़े रहे। अधिवक्ताओं ने मौका देखकर तथा भारी पुलिस बल को गच्चा देकर न्यायालय में ही दोनों पुतलों को फूंक दिया। पुलिस बल ने पहले से ही अग्निशमन दल को बुला रखा था। जैसे ही पुतलों में आग लगी। वैसे ही दमकल कर्मी आग बुझाने वाले सिलिंडर को लेकर जलते पुतलों पर गैस छोड़ने लगे। इसी को लेकर अधिवक्ताओं ने नराजगी प्रकट की। इसके बाद अग्निशमन कर्मचारियों को घिरा देखकर न्यायालय चौकी इंचार्ज आ गए और उन्होंने बीच बचाव करके वकीलों को शांत किया। अग्निशमन के कर्मचारियों ने पुतलों की राख मौके से साफ कर दी। इसके बाद अधिवक्ता फिर से धरने पर बैठ गए और डीजीपी पुलिस और मुख्य सचिव के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। शाम पांच तक धरने पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। उनका कहना था कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के द्वारा पांच मांगे रखी गई थीं लेकिन सरकार द्वारा किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। जब तक हापुड़ के डीएम और एसपी का स्थानांतरण नहीं हो जाएगा तथा अधिवक्ताओं पर लगे झूठे मुकदमे वापस नहीं लिए जाएंगे। साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर के विभागीय कार्रवाई नहीं की जाएगी। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सचिव नितिन कुमार सिंह, नजर मोहम्म्द कुरेशी, अखिलेश शर्मा, मोहम्मद सगीर सैफी, सुरेश कुमार अग्रवाल, विनोद कुमार सिंह, असरार अहमद, सचिन गोयल, मनोज कुमार वाष्र्णेय, अख्तर सादेन, सुभाष यादव, नदीम अहमद, आर्य प्रताप सिंह, विक्रम चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed