फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Advocates blocked traffic in Chandausi, demonstrated

Sambhal News: चंदौसी में अधिवक्ताओं ने लगाया जाम, किया प्रदर्शन

Tue, 12 Nov 2024 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 12 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Advocates blocked traffic in Chandausi, demonstrated
चंदौसी (संभल)। गाजियाबाद प्रकरण को लेकर चंदौसी में छठे दिन भी अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहा। सोमवार को चंदौसी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह 11 बजे अधिवक्ता जिला न्यायालय परिसर स्थित बार रूम में एकत्र हुए। जहां बार अध्यक्ष मोहम्मद नजर कुरैशी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। सभी ने एक मत से ये निर्णय लिया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के आह्वान पर न्यायिक कार्य से विरत रह कर आंदोलन किया जाएगा। सभा का संचालन सचिव सचिन गोयल ने किया। इसके बाद अधिवक्ता जिला न्यायालय के गेट पर पहुंच गए और जमीन पर बैठकर जाम लगा दिया। अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर आवाज बुलंद की। गाजियाबाद प्रकरण के दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई और जिला जज के स्थानांतरण की मांग की। करीब आधा घंटा जाम लगा रहा। वहीं एहतियातन पुलिस भी मुस्तैद रही। इस अवसर पर मोहम्मद सगीर सैफी, राजेश कुमार यादव, विनोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार लल्ला, गुलनवाज खां, दयासिन्धु, राजेश चौहान, प्रेमपाल, मलखान सिंह, नीरेश अरुण, किरन शर्मा, विक्रम सिंह चौहान समेत भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed