{"_id":"67326e462c470c12dd08dc99","slug":"advocates-abstaining-from-judicial-work-in-sambhal-litigants-returned-disappointed-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116345-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, वादकारी मायूस होकर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, वादकारी मायूस होकर लौटे
Tue, 12 Nov 2024 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
संभल। गाजियाबाद की घटना को लेकर सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और विरोध प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक विरोध जारी रहेगा।
सोमवार को संभल में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि अधिवक्ताओं के साथ जो घटना घटित की गई है उसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके बाद ही अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत होगा। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो अधिवक्ता आंदोलित होकर अगली कार्रवाई करेंगे। वहीं दूसरी ओर अधिवक्ताओं के हड़ताल पर रहने के चलते वादकारियों को भी मायूस होकर लौटना पड़ा। इस दौरान मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद कामिल, शकील अहमद, इकरार हुसैन, अनुज कुमार, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।