Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Advocate dies of heart attack in district court premises

Sambhal News: न्यायालय में गवाह से जिरह के दौरान अधिवक्ता को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Advocate dies of heart attack in district court premises
अ​धिवक्ता तनवीर जैदी फाइल फोटो - फोटो : अ​धिवक्ता तनवीर जैदी फाइल फोटो
चंदौसी(संभल)। जिला न्यायालय परिसर स्थित एक न्यायालय में गवाह से जिरह के दौरान सिरसी के रहने वाले अधिवक्ता तनवीर जैदी (48) की हालत बिगड़ गई। निजी अस्पताल से रेफर करने के बाद मुरादाबाद ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से अधिवक्ताओं में खलबली मच गई। परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता तनवीर जैदी (48) जिला न्यायालय परिसर में प्रेक्टिस करते थे। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे अधिवक्ता तनवीर जैदी एक मुकदमे में गवाह से जिरह कर रहे थे। उसी दौरान तनवीर जैदी की तबीयत बिगड़ने लगी। वहां मौजूद अन्य अधिवक्ता तनवीर जैदी को न्यायालय कक्ष से बाहर ले आए। अधिवक्ताओं ने तनवीर जैदी को सीपीआर भी दिया। लेकिन हालत में सुधार न होने पर आजाद रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने देखते ही मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुरादाबाद ले जाते समय अधिवक्ता तनवीर जैदी की मौत हो गई। उनके परिवार वालों को खबर दी गई। मौत की खबर जब घर पहुंची तो चीख पुकार मच गई। अधिवक्ता अपने पीछे पत्नी नईम जैरा व दो पुत्री फजीनत और नवीना को बिलखता छोड़ गए हैं। अचानक हुई मौत से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
आज होगी शोक सभा
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन के सचिव सचिन गोयल ने बताया कि साथी अधिवक्ता तनवीर जैदी सिरसी वालों की सोमवार को अचानक से हार्टअटैक से मौत हो जाने के कारण अधिवक्ता गण बार सभागार में मंगलवार की सुबह 11 बजे श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र होंगे। साथ ही दो मिनट का मौन रख कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके साथ ही मंगलवार को अधिवक्ता गण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed