{"_id":"67dc5c34402433c13f0ceb61","slug":"administration-will-not-give-permission-to-neja-fair-of-khetapur-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-120504-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खेतापुर के नेजा मेला को भी प्रशासन नहीं देगा अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खेतापुर के नेजा मेला को भी प्रशासन नहीं देगा अनुमति
Thu, 20 Mar 2025 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
संभल।
बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव खेतापुर में भी इस बार नेजा मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। खेतापुर में भी सैयद सालार मसूद गाजी की याद में इस बार 25 मार्च को नेजा मेला आयोजित किया जाना था। प्रशासन के इन्कार के बाद खेतापुर में स्थित दरगाह के सज्जादानशीन शद्दन शेख ने भी कहा है कि वह इस बार मेले का आयोजन नहीं करेंगे। क्याेंकि रमजान चल रहे हैं।
दरअसल सैयद सालार मसूद गाजी की याद में संभल नगर पालिका, शहबाजपुर सूरा नगला और बादल गुंबद व खेतापुर में नेजा मेले का आयोजन किया जाता रहा था। इस बार एएसपी श्रीश्चंद्र ने संभल की धार्मिक नगर नेजा कमेटी के पदाधिकारियों को अनुमति देने से इन्कार कर दिया। साथ ही जहां ढाल और झंडा लगाया जाता था उस स्थान को भी बंद करा दिया। साथ ही नेजा कमेटी के पांच सदस्यों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया है। यह नेजा मेले 25, 26 और 27 मार्च को आयोजित किए जाने थे। शहबाजपुर सूरा नगला और खेतापुर में 25 मार्च को नेजा मेला आयोजित होना था। शहबाजपुर सूरा नगला के मेला आयोजन को प्रशासन ने मना कर दिया था। अब खेतापुर में भी अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही है। हालांकि अभी तक अनुमति मांगी भी नहीं गई है।
जहां लगने हैं मेले, वहां पुलिस की चौकसी
- संभल, शहबाजपुर सूरा नगला और बादल गुंबद में नेजा मेला लगने थे। इन स्थानों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। आसपास के दुकानदारों से भी छानबीन की जा रही है। यदि कोई नई दुकान लगी हुई दिखी तो उसको हटवाया जाएगा। हालांकि अभी तक मेले से संबंधित कोई दुकान नहीं लगी है। एएसपी का कहना है कि चौकसी लगातार जारी है। नेजा मेले की ढाल को लगाने से रोक दिया गया है। इसलिए नेजा मेले का आयोजन भी नहीं होने हैं। एहतियाती तौर पर निगरानी कराई जा रही है। यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एएसपी ने कहा था- लुटेरे और हत्यारे की याद में कोई आयोजन नहीं होगा
- 17 मार्च को एएसपी श्रीश्चंद्र ने संभल कोतवाली में नेजा मेला कमेटी से कहा था कि सैयद सालार मसूद गाजी की याद में कहीं कोई आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। वह हत्यारा और लुटेरा था। महमूद गजनवी का भांजा था और सोमनाथ मंदिर को लूटा था। ऐसे ऐतिहासिक तथ्य मिलते हैं। इसी बयान के बाद नेजा मेले के सभी आयोजन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही प्रशासन ने अनुमति देने से भी इन्कार कर दिया है। हालांकि एएसपी के इस बयान पर राजनीतिक बयानबाजी भी काफी हो रही है।
कोट
- खेतापुर में नेजा मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। अनुमति के लिए कोई आवेदन भी नहीं मिला है और अनुमति दी भी नहीं जाएगी। -निधि पटेल, एसडीएम, चंदौसी