फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration wakes up; warning signs painted on dilapidated check-post building.

Sambhal News: जागा प्रशासन, जर्जर चेकपोस्ट भवन पर लिखवाई चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Administration wakes up; warning signs painted on dilapidated check-post building.
गुन्नौर। बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर स्थित जर्जर रोडवेज चेकपोस्ट को लेकर अब प्रशासन जागा है। प्रशासन ने चेकपोस्ट भवन पर ''भवन जर्जर है, इससे दूर रहें'' की चेतावनी लिखवाई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 25 साल पहले बना यह चेकपोस्ट लंबे समय से बदहाल है। इसकी दीवारें उखड़ रही हैं और छत भी क्षतिग्रस्त है। आसपास जलभराव और अतिक्रमण से भी लोगों को परेशानी होती है। चेकपोस्ट के पास चाय-पकौड़ी की दुकानें होने से दिनभर आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर भवन के पास खड़ा होना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

तीन जुलाई को प्रकाशित खबर की गई, जिसमें चेकपोस्ट की खराब हालत और हादसे के खतरे को उठाया गया था। गुन्नौर न्यायिक मजिस्ट्रेट व कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि नगर पंचायत ने चेतावनी लिखवा दी है। उन्होंने कहा कि रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया है और जल्द ही इसका निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को केवल औपचारिकता बताया है। उनका कहना है कि केवल चेतावनी लिखने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने जर्जर भवन का स्थलीय निरीक्षण कराकर नियमानुसार ध्वस्त करने या सुरक्षित कराने की ठोस कार्रवाई की मांग की है। यह कदम किसी भी संभावित अनहोनी को रोकने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed