फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration team vacated the disputed land

प्रशासन की टीम ने विवाद भूमि खाली कराई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Administration team vacated the disputed land
असमोली के गांव सैदपुर जसकोली में जमीनी विवाद को लेकर चल रही जांच के दौरान बयान दर्ज करते अधिकारी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकोली में जमीनी विवाद में उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को पैमाइश कराई। जमीन को खाली कराते हुए उसमें खड़ी गन्ने की फसल को कटवाया गया। जिसे सुरक्षित रखा गया है। प्रकरण में उच्च न्यायालय में एक वाद विचाराधीन है। जिसकी सुनवाई के दौरान जो आदेश हुए उसके क्रम में यह कार्रवाई हुई है। अब इस मामले में जब तक आगे कोई न्यायालय का आदेश नहीं आता, तब तक यथास्थिति रहेगी।
विज्ञापन

दरअसल, सैदपुर जसकोली गांव में नेपाल सिंह की मौत के बाद उनके बेटे सोनू और अरविंद के नाम संपत्ति आ गई थी। वर्ष-2016 में सोनू की भी मौत हो गई। सोनू की मौत के बाद उनकी जमीन पत्नी स्वाति के नाम हो गई। बताया जाता है कि इस जमीन पर फसल सोनू का भाई अरविंद और माता ही उगा रही हैं। इस दौरान स्वाति ने अपने हिस्से की जमीन गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दी। लेकिन कब्जा नहीं हो सका। आरोप है कि बैनामा कराने वाले व्यक्ति को जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है। कहीं सुनवाई नहीं हुई तो जमीन क्रय करने वाले व्यक्ति ने उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय ने इस पर सुनवाई करते हुए स्थानीय स्तर पर टीम बनाकर आख्या देने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में गुरुवार को टीम सैदपुर जसकोली गांव पहुंची। टीम में सिविल जज जूडिशियल बबीता पाठक, डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार मिश्र, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, कानूनगो, लेखपाल आदि थे। जमीन की पैमाइस की गई और गन्ने की फसल को कटवाकर सुरक्षित रख लिया गया है। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में जमीन की पैमाइश कराई गई है। मौके पर खड़ी गन्ने की फसल को कटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed