फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration on alert regarding Friday prayers, police held talks with religious leaders, monitoring through

जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट: पुलिस ने धर्मगुरुओं संग किया संवाद, ड्रोन से की जा रही है निगरानी

Fri, 03 Jan 2025 11:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 11:06 AM IST
सार

संभल में बवाल के बाद जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा कड़ी की गई है। डीएम और एसपी ने धर्मगुरुओं संग बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की। ड्रोन से निगरानी की जा रही है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Administration on alert regarding Friday prayers, police held talks with religious leaders, monitoring through
संभल जामा मस्जिद के पास तैनात पुलिसबल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संभल में बवाल के बाद से शहर में लगातार निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को होने वाली जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार की रात को दूसरे जिले व थानों की फोर्स को संभल बुलाया गया है। इसके अलावा डीएम और एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ एएसपी कार्यालय में बैठक की है।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। इसके लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


उलमा ने आश्वस्त किया है कि वह अपने अपने क्षेत्र के लोगों से अपील करेंगे कि सभी लोग अपने क्षेत्र की मस्जिद में ही नमाज अदा करें। डीएम ने बताया कि शहर का पैदल भ्रमण किया जा रहा है। लोगों से शांति बनाए रखने के लिए आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा है। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सत्यव्रत पुलिस चौकी का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

जामा मस्जिद के नजदीक बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी का निरीक्षण डीएम और एसपी ने किया है। पुलिस चौकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लिंटर डाला जा चुका है। एसपी ने बताया कि लिंटर खुलते ही पुलिस चौकी को शुरू करा दिया जाएगा।



यह सत्यव्रत नगर पुलिस चौकी के नाम से जानी जाएगी। यहां पर्याप्त स्टाफ की तैनाती रहेगी। ठहरने की भी व्यवस्था की जाएगी। जिससे स्टाफ हर समय चौकी पर मुस्तैद रहे। यह पुलिस चौकी एहतियाती सुरक्षा के लिहाज से बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed