फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration issued notices to 40 people including SP MLA Iqbal

यूपी: प्रशासन ने सपा विधायक इकबाल समेत 40 लोगों को जारी किए नोटिस, जवाब मांगा- नक्शा पास हैं या नहीं

Fri, 29 Apr 2022 10:24 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल।
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Apr 2022 10:24 PM IST
सार

तहसीलदार का कहना है कि फिलहाल तो विनियमित क्षेत्र कार्यालय की ओर से 40 नोटिस जारी किए गए हैं। इस नोटिस में पूछा गया है कि जो भवन बना है क्या यह भवन विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास होने के बाद बना था। यदि बना था तो उसका जवाब दिया जाए।

विज्ञापन
Administration issued notices to 40 people including SP MLA Iqbal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल विनियमित क्षेत्र कार्यालय से शहर के मोहल्ला हौज भदे सराय में 40 लोगों के लिए नोटिस जारी किए हैं। इसमें सपा के शहर विधायक इकबाल महमूद के नाम के दो नोटिस भी शामिल हैं। जो नोटिस शहर विधायक के नाम जारी किए गए हैं। वह वक्फ की जमीन पर बन रहे दो भवनों के नक्शों को लेकर हैं।

विज्ञापन


जवाब मांगा गया है कि नक्शा पास कराकर यह भवन बने हैं या नहीं। वहीं विधायक का दावा है कि उन्हें नोटिस नहीं मिले हैं। यदि मिलते हैं तो उनका जवाब दिया जाएगा। जिन भवनों के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। वह वक्फ की जमीन हैं। जिला प्रशासन बिना नक्शा पास किए अवैध प्लॉटिंग को लेकर गंभीर है। संभल तहसील क्षेत्र में कई लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

अब विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए भवन बनाने वाले लोगों से जवाब मांगा गया है। 21 अप्रैल को हौज भदे सराय में बने 40 भवनों के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इन भवनों में दो भवन के निर्माण को लेकर नोटिस शहर विधायक इकबाल महमूद के लिए भी जारी किए गए हैं। विधायक का कहना है कि हौज भदे सराय में वक्फ की संपत्ति है जिसके वह मुतवल्ली हैं। वक्फ अल औलाद है। जो उनके बुजुर्गों ने वक्फ की थी। उस भूमि में एक जगह बैडमिंटन कोट बनाया है और दूसरी जगह शादी हॉल बनाया जा रहा है।

तहसीलदार का कहना है कि फिलहाल तो विनियमित क्षेत्र कार्यालय की ओर से 40 नोटिस जारी किए गए हैं। इस नोटिस में पूछा गया है कि जो भवन बना है क्या यह भवन विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास होने के बाद बना था। यदि बना था तो उसका जवाब दिया जाए। तहसीलदार का कहना है कि यदि भवनों का नक्शा पास नहीं मिलेगा तो भवन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अगली की जाएगी।

मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है। उस वक्फ का मैं मुतवल्ली हूं। दो भवन बने हैं। उनका नक्शा पास की यदि जानकारी मांगी जाएगी तो जो लोग देखभाल करते हैं। उनके जानकारी की जाएगी। -इकबाल महमूद, सपा, विधायक, संभल।

विनियमित क्षेत्र कार्यालय से 40 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जवाब मिलने का इंतेजार है। यदि कोई भवन बिना नक्शा पास बना होगा तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।- मनोज कुमार, तहसीलदार, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed