फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Administration alert for the safety of devotees at Shivalayas

Sambhal News: शिवालयों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्रशासन अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Administration alert for the safety of devotees at Shivalayas
बबराला। सावन के पहले सोमवार को राजघाट के गंगा घाट से श्रद्धालु जल लेकर शिवालयों पर जल अभिषेक करेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसको लेकर रविवार को एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने राजघाट के गंगा घाट और जुनावई के सांकरा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यवस्थाओं को लेकर एएसपी ने संबंधित को कड़े निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को बक्सा नहीं जाएगा ।
विज्ञापन


पहले सोमवार को राजघाट के गंगा घाट, जुनावई के सांकरा घाट, हरि बाबा बांध, अनूपशहर सिसौना गंगा घाट आदि जगहों से श्रद्धालु जल लेकर सुबह तड़के से ही निकलने शुरू हो जाएंगे। यहां से जल लेकर श्रद्धालु गुन्नौर के पाताली शिव मंदिर समेत तहसील क्षेत्र के सेमला मंदिर, हिरौनी मंदिर, गोठना मंदिर, मकसूदनपुर शिवालय सहित देहात के सभी शिवालयों पर जल अभिषेक करेंगे। इसके लिए मंदिरों की रविवार से ही तैयारियां शुरू हो गईं।
विज्ञापन

रविवार को एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने गंगा घाट राजघाट व जुनावई सांकरा घाट पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि गुन्नौर के नेहरू चौक, बबराला के इंद्रा चौक, नूरपुर तिराहे, नरौरा गंगा बैराज, राजघाट बस स्टैंड, मीरमपुर बांध, मीना बाजार, ई रिक्शा पार्किंग, वाहन पार्किंग, निकास द्वार, प्रवेश द्वार समेत 20 से अधिक जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मार्गों की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed