आदिपुरुष फिल्म के पोस्टर जला जताया विरोध
सार
बुधवार को नगर के बरेली सराय स्थित प्रेम शंकर वाटिका के नजदीक नारी उत्थान समिति की सीमा आर्य व हिंदू जागृति महिला मंच की सरिता गुप्ता के नेतृत्व में टीका राम भगत जी, अनंत कुमार अग्रवाल, अजय कुमार शर्मा, अरुण कुमार अग्रवाल, विष्णु कुमार, भूरेलाल, सिपाही लाल आदि ने आदिपुरुष फिल्म के पोस्टरों को आग के हवाले कर दिया। नारी उत्थान समिति की अध्यक्ष सीमा आर्य ने कहा कि रामायण के पात्र का मजाक उड़ाया गया है। महिला मंच की जिलाध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि आदिपुरुष फिल्म को सरकार के लिए रिलीज नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन
Adipurush movie posters burnt and protested
- फोटो : SAMBHAL