फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   ADG took charge, keeping an eye on the situation along with his subordinates.

Sambhal News: एडीजी ने संभाला मोर्चा, अधीनस्थों संग रख रहे संभल के हालात पर नजर

Wed, 27 Nov 2024 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 27 Nov 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
ADG took charge, keeping an eye on the situation along with his subordinates.
मंगलवार को बवाल को लेकर प्रेसवार्ता करते डीएम और एसपी। - फोटो : संभल
संभल। बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने संभल पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। वह अधीनस्थ अधिकारियों संग संभल के हालात पर नजर बनाए हैं। उन्होंने अधिकारियों संग मीटिंग की और पूरे घटनाक्रम को जाना। इसके बाद उन्होंने उस क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां बवाल हुआ था।
विज्ञापन

एडीजी रमित शर्मा मंगलवार को भी जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से गोपनीय बैठक की। वहीं दूसरी ओर मंगलवार की शाम को उलमा के साथ भी संवाद किया। 2019 में सीएए के विरोध में बवाल हुआ था। उसमें भी दो लोगों की जान गई थी। उस समय रमित शर्मा मुरादाबाद आईजी हुआ करते थे। अब फिर संभल बवाल की आग में सुलगा है। 2019 में बवाल के बाद 15 दिन तक शहर में कैंप किए रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पीएसी बटालियन के लिए शासन से मांग की थी। इसके बाद ही मुरादाबाद की 24वीं बटालियन को मुरादाबाद से संभल स्थानांतरण किया गया है। हालांकि अभी पीएसी के लिए भवन की व्यवस्था नहीं है। मुरादाबाद से ही पीएसी की कंपनी बुलाई जाती हैं।
विज्ञापन







जामा मस्जिद का यह है मामला

हिंदू पक्ष की ओर से न्यायालय में जो वाद दायर किया गया है। उसमें उन्होंने हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। न्यायालय ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया है। मंगलवार को कोर्ट कमिश्नर ने मस्जिद पहुंचकर सर्वे भी किया था। करीब दो घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई थी। कोर्ट कमिश्नर 29 नवंबर को न्यायालय में रिपोर्ट पेश करेंगे। इस सर्वे के बाद से जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस वाद को दायर करने में वादीगण में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन, पर्थ यादव, महंत ऋषिराज गिरि, राकेश कुमार, जीतपाल सिंह यादव, मदनपाल, वेदपाल और दीनानाथ शामिल हैं। हरिशंकर जैन के बेटे विष्णु शंकर जैन इस मामले में अधिवक्ता के तौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed