{"_id":"efce1d03b0d354c138aaf9798a58524c","slug":"activenes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण सतर्क न होते तो हो जाती विवाहिता युवती की सौदेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण सतर्क न होते तो हो जाती विवाहिता युवती की सौदेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुजरात से पांच दिन पहले गायब हुई महिला गुरुवार को संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र स्थित निबोरा गांव में दो लोगों के साथ मिली है। महिला अब पुलिस के कब्जे में है। उसे साथ लेकर घूम रहे दोनों बाइक सवार फरार हो गए हैं। पुलिस ने महिला के परिजनों को खबर दी है। वे देर रात्रि पहुंच जाएगे। इस बीच कहा जा रहा है कि यदि ग्रामीण सतर्क न होते तो महिला की सौदेबाजी हो जाती।
महिला रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ गुजरात में रहती थी। गुजरात से पांच दिन पहले अचानक गायब हो गई। पति उसे गुजरात में तलाश रहे थे। इसी बीच गुरुवार को शाम उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उनकी पत्नी संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को मिल गई है।
अब सवाल यह है कि महिला संभल कैसे पहुंची। इस बारे में निबोरा के ग्रामीणों ने बताया कि बाइक पर सवार दो लोगों के साथ यह महिला थी। उन्होंने संदेह के आधार जब इन लोगों से पूछताछ की तो बाइक सवार दोनों युवक, महिला को छोड़कर भाग गए। ग्राम प्रधान ने महिला के बारे में थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने ले गई। फोन पर बातचीत में महिला के जेठ ने बताया कि महिला व उसका पति पिछले दो साल से गुजरात में रहते हैं। पांच दिन पहले महिला अचानक गायब हो गई थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के मुताबिक पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह रास्ता भटक गई थी। उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।