फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Action will be taken if there is negligence in the arrangement of Kanwariyas: DM

कांवड़ियों की व्यवस्था में अगर लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if there is negligence in the arrangement of Kanwariyas: DM
बहजोई स्थित पुलिस लाइन सभागार में देर रात डीएम मनीष बंसल व एसपी चक्रेश मिश्र की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था व कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें कावड़ यात्रा के लिए बनाए गए मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेट ध्यान रखें कि श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। एंबुलेंस सेवा, सड़कों पर गड्ढे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहा कि पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी आदि के साथ समंवय बनाए रखना है और उनके मोबाइल नंबर अपने पास रखें। जिससे आवश्यकता पड़ने पर उनसे संपर्क किया जा सके। अगर कोई व्यक्ति कावड़ यात्रा के समय चोटिल हो जाता है तो उस शीघ्र ही अस्पताल पहुंचाने का काम करें। घटनास्थल पर भीड़ इकट्ठी न होने दें। रात्रि विश्राम के लिए जहां कावड़िए रुके हुए हों, व्यवस्थाओं को जाकर चेक करें कि व्यवस्था पूरी है या नहीं। कावड़ यात्रा रोड पर जो ढाबा व होटल हैं उन पर खाने की रेट लिस्ट चस्पा करवाई जाए। जिससे श्रद्धालुओं को सही दामों में खाना उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

डीएम मनीष बंसल ने कावड़ यात्रा में लगाए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई घटना घटती है तो शीघ्र वहां के एसडीएम व सीओ को जरूर बताएं। कोई भी श्रद्धालु रॉन्ग साइड पर तो नहीं चल रहा है। अगर वह चल रहा है तो उसको शांतिपूर्वक सही रास्ते पर भेजा जाए। मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिए कि कि गंगा पर जो बैरिकेडिंग की जाती है, उसमें बल्लियों एवं मजबूत रस्सी का प्रयोग किया जाए। नगर पालिका व नगर पंचायतों को सड़कों के मैन होल को बंद किए जाने व खुले नालों के आसपास चेतावनी के प्रतीक चिन्ह भी लगवाए जाने के निर्देश दिए। जिससे जलभराव की स्थिति में किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed