{"_id":"6820edc0801485a4fe0486fc","slug":"action-taken-against-six-for-disturbing-peace-in-case-of-assault-sambhal-news-c-204-1-chn1001-119987-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मारपीट के मामले में छह पर शांतिभंग में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मारपीट के मामले में छह पर शांतिभंग में कार्रवाई
Mon, 12 May 2025 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 12 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
धनारी। गाली गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मुडैना निवासी धर्मेंद्र व महेश, गांव चंदपुरा निवासी ओमपाल, गांव बंदरई कमालगढ़ निवासी अमरेश व नन्हें गांव चांदपुर थाना इस्लामनगर जिला बदायूं निवासी शीशपाल पर मारपीट व गाली गलौज के मामले में शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
युवक की आत्महत्या में दो पर मुकदमा दर्ज
धनारी।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी युवक ने तीन मार्च को आत्महत्या कर अपनी जान दे दी थी। पुलिस ने दादी की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर युवक की मां और एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसका पोता धनारी के एक मोहल्ले में रहता था। जहां उसने तीन मार्च को आत्महत्या कर अपनी जान गवां दी। पीड़िता का आरोप है कि युवक की मां का गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। जिसकी जानकारी होने पर उसके पोते ने अपनी जान दे दी।
मारपीट के मामले में तीन पर केस दर्ज
धनारी। गांव जड़बार निवासी विद्याराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उसकी मां और पत्नी के साथ गांव के ही राजू, दीपक और निशु ने गाली गलौज की। जिसका विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने पीड़ित की मां और पत्नी के साथ मारपीट की। वहीं इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।