फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Acharya Pramod Krishnam Says Politics is a game of possibilities we dont know what will happen tomorrow

UP: 'सियासत संभावनाओं का खेल, कल क्या होगा पता नहीं', आचार्य बोले- मैंने किसी को न छोड़ा, न ही किसी ने मुझे...

Wed, 07 Feb 2024 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Feb 2024 10:50 AM IST
सार

श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सियासत संभावनाओं का खेल है, कल क्या होगा पता नहीं। अभी मैंने किसी को छोड़ा नहीं, न ही किसी ने मुझे पकड़ा है।

विज्ञापन
Acharya Pramod Krishnam Says Politics is a game of possibilities we dont know what will happen tomorrow
आचार्य प्रमोद कृष्णम - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को सियासी नजरिए से न देखा जाए। यह मुलाकात श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के निमंत्रण पत्र देने के लिए थी। यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का। 
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर श्री कल्कि धाम के शिलान्यास का निमंत्रण पत्र दिया। 19 फरवरी की सुबह 11 बजे शिलान्यास होना है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार किया है। 
विज्ञापन


करीब 45 मिनट की मुलाकात में मुख्यमंत्री ने तैयारियों की जानकारी भी ली। एक सवाल के जवाब में आचार्य ने कहा कि सियासत संभावनाओं का खेल है। कल क्या होगा नहीं पता। अभी तक मैंने किसी को छोड़ा नहीं है। न किसी ने मुझे पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य ने एक और सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी से एक वर्ष में कई बार समय मांगा गया लेकिन मुलाकात संभव नहीं हो पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक सप्ताह में मुलाकात हो गई। 
 

आगे कहा कि कल्कि धाम विश्व के सनातनी लोगों की आस्था का केंद्र है। यह विश्व का अनूठा धाम है, जो पर्यटन और धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा। श्री कल्कि धाम के शिलान्यास में देशभर के साधू-संत और राजनीतिक लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed