{"_id":"610ece108ebc3e7b985a7ec1","slug":"accused-wanted-in-attempt-to-murder-and-rebellion-arrested-sent-to-jail-sambhal-news-mbd398507934","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का प्रयास और बलवे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का प्रयास और बलवे में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले हुए विवाद, फायरिंग और हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने हल्लूसराय में एक चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के हसनपुर मुंजब्ता निवासी मुरसलीन के खिलाफ पंचायत चुनाव से पहले विवाद, फायरिंग और हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पंचायत चुनाव लड़ा था। इसी दौरान कई काम ऐसे किए जिनसे कानून व्यवस्था को खतरा पैदा हुआ। पुलिस ने इसके खिलाफ 26 अप्रैल-2021 को धारा-307 समेत 12 धाराओं अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार इसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। लेकिन शनिवार को कामयाबी मिली। हल्लूसराय में चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।