{"_id":"6799352f8dded9d76d04d6a0","slug":"accused-of-threatening-to-kill-and-firing-sambhal-news-c-204-1-chn1001-117182-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जान से मारने की धमकी और फायर झोंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जान से मारने की धमकी और फायर झोंकने का आरोप
Wed, 29 Jan 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला जारई गेट निवासी मोनू ने पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के ही व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी और फायर झोंकने का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया कि सोमवार रात उसके फोन पर मोहल्ले के ही व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। इसके ठीक कुछ देर बाद वह व्यक्ति अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर आया और गाली गलौज करने लगा। इस दौरान उस व्यक्ति ने पीड़ित के भाई फराज पर फायर किया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन