फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of murderous attack on BJP leader, case filed against two

भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने का आरोप, दो पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:42 AM IST
सार

लौटते समय जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने का प्रयास किया गया। बताया कि इस हादसे में उनके साथी सुमित सराफ और कुलदीप यादव व कार चालक भूरा भी बाल बाल बचे। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुर्गा कालोनी निवासी अंशू शर्मा उर्फ बाबा और हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर चक निवासी जीतपाल यादव के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Accused of murderous attack on BJP leader, case filed against two

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कालोनी में बुधवार की रात एक शादी हॉल के बाहर भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल व उनके साथियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप दो लोगों पर लगा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे की तलाश की जा रही है। इस मामले में भाजपा नेता के कार चालक हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मिलक धुरैटा निवासी भूरे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने बताया कि वह बुधवार की रात एक शादी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने का प्रयास किया गया। किसी तरह बचकर जान बचाई। बताया कि इस हादसे में उनके साथी सुमित सराफ और कुलदीप यादव व कार चालक भूरा भी बाल बाल बचे। आरोपी चालक को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। उसको पकड़ लिया और वह शराब के नशे में था। आरोपी का दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुर्गा कालोनी निवासी अंशू शर्मा उर्फ बाबा और हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर चक निवासी जीतपाल यादव के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed