{"_id":"610592998ebc3e0935076921","slug":"accused-of-murder-of-pregnant-woman-for-dowry-report-filed-against-three-chandausi-news-mbd397704597","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत के मामले में पति सहित तीन लोगों पर दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत के मामले में पति सहित तीन लोगों पर दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जारई गेट में शुक्रवार की सुबह गर्भवती महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पति व सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस महिला के ससुर की तलाश में जुटी है।
मोहल्ला जारई गेट में शुक्रवार की सुबह खुशनुमा (22) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतक महिला नौ माह की गर्भवती थी तथा उनके गले में निशान थे। शव बेड पर पड़ा मिला था। पुलिस ने मौके से ही पति जुबैर व सास को गिरफ्तार कर लिया था। मृतका की मां मेहरूनिशां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति जुबैर, सास खुर्शीदा, ससुर महबूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति व सास को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ससुर महबूब की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि महिला खुशनुमा ने जुबैर के साथ प्रेम प्रसंग के चलते शादी की थी।