फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of killing the wife and her lover and hanging the dead body

Sambhal News: पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का लगाया आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing the wife and her lover and hanging the dead body
रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जयदासपुर में ग्रामीण का शव अपने ही खेत में लगे पेड़ के सहारे फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव फंदे से लटकाया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी संजय (34) पुत्र ओमप्रकाश का सोमवार की रात किसी बात पर पत्नी पुष्पा से विवाद हो गया था। दोनों में मारपीट भी हुई थी। विवाद के बाद संजय घर से बाहर निकल गया। मंगलवार की सुबह सात बजे के करीब खेतों में काम करने गए ग्रामीणों ने शव फंदे पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को फंदे से नीचे उतारकर घर ले गए।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है। इसके बाद शव फंदे पर लटकाया है। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह का कहना है कि ग्रामीण की मौत कैसे हुई है, इसके लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। सूचना हत्या किए जाने की ही मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed