फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of kidnapping and raping a teenager for four days

किशोरी को अगवा कर चार दिन तक दुष्कर्म किए जाने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping a teenager for four days
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अगवा कर चार दिन तक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी का पिता पीड़ित परिवार पर फैसला करने का दबाव बनाता रहा। जबकि आरोपी युवक ने किशोरी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

किशोरी ने 28 दिसंबर को थाने में दी तहरीर में कहा कि 17 नवंबर को गांव की महिला उसके घर पहुंची और शौच के बहाने किशोरी को सड़क पर ले गई। जहां पहले ही महिला का भाई सहदेव निवासी गांव साहगढ़ थाना बहेड़ी जनपद बरेली व गांव का राम बहादुर खड़े थे। तीनों ने किशोरी का मुंह बंद करके कार में डाल दिया। जबकि राम बहादुर व प्रीति वापस गांव लौट आए। किशोरी का आरोप है कि सहदेव उसे अज्ञात स्थान पर ले गया और चार दिन तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली थी। मौका मिलने पर 20 नवंबर को किशोरी ने आरोपी युवक के मोबाइल से अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

उसने बताया कि पिता ने आरोपी के पिता को फोन कर घटना के विषय में बताया। सहदेव के पिता ने किशोरी के पिता को आंवला बुलाकर फैसला करने का दबाव बनाया। पीड़िता के पिता ने वहां 112 नंबर को फोन कर पुलिस बुला दी थी। इसके बाद लोकलाज के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की और घर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी बीच-बीच में कई बार घर के मोबाइल पर फोन पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। अब आरोपी ने किशोरी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सहदेव निवासी गांव साहगढ़ थाना बहेड़ी जनपद बरेली और जुनावई थाना क्षेत्र निवासी रामबहादुर व प्रीति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed