फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of firing and stone pelting on a family angry with love marriage eight years ago

Sambhal News: आठ वर्ष पहले हुए प्रेम विवाह से खफा परिवार पर गोली चलाने और पथराव करने आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Accused of firing and stone pelting on a family angry with love marriage eight years ago
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात साढ़े सात बजे करीब दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने फायरिंग और पथराव का आरोप लगाया है। इसमें एक महिला को टांग में चोट लगी है। महिला के परिवार का दावा है कि महिला की टांग में गोली लगी है। हालांकि जिला अस्पताल में चिकित्सक की प्राथमिक जांच में गोली नहीं मिली। एक्स-रे के लिए रेफर किया गया है। घायल महिला के देवर ने बताया कि उसने 2015 में गांव निवासी दूसरी जाति की युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही वह मुरादाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। बताया कि उसकी पत्नी का परिवार प्रेम विवाह के बाद से ही रंजिश मानता है। इसी के चलते शनिवार को पथराव कर दिया और फायरिंग की। युवक का दावा है कि गोली उसकी भाभी की टांग में लगी है। थाना प्रभारी का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ है लेकिन फायरिंग नहीं हुई है। महिला मारपीट में ही घायल हुई है। तहरीर मिली नहीं है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed