फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of falsely implicating in electricity theft, XEN summoned

Sambhal News: बिजली चोरी में फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप, एक्सईएन तलब

Thu, 04 Apr 2024 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 04 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of falsely implicating in electricity theft, XEN summoned
संभल। जेई द्वारा बिजली चोरी के मामले में फंसाने के बाद मांगी सूचना उपलब्ध न कराने में एक्सईएन संभल को तलब किया गया है। राज्य सूचना आयोग ने एक मई को पत्रावालियों सहित तलब किया है। नगर के मोहल्ला मियां सराय निवासी आमिर मिर्जा ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत आवेदन कर जानकारी मांगी थी कि उनको जेई रोहित मुखिया द्वारा फर्जी तरीके से बिजली चोरी में किस आधार पर फंसाया गया है। उन्होंने जेई द्वारा बनाई गई वीडियोग्राफी की सीडी और कुछ बिंदुओं पर सूचना मांगी थी। लेकिन जन सूचना अधिकारी ने सूचना नहीं दी। अधिवक्ता चौधरी सुआलेहीन रजा ने बताया कि उपभोक्ता ने राज्य सूचना आयोग में अपील दायर कर आयोग से सूचना दिलाए जाने की मांग की। जिस पर राज्य सूचना आयोग ने संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता को एक मई को समस्त पत्रावालियों सहित आयोग में तलब किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed